Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

देवास10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में बुधवार को एक युवक ने एसिड पी लिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया था। गुरुवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। गुरुवार को सूरज की अंतिम यात्रा उसके निवास अमोना क्षेत्र में निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

जानकारी के अनुसार, औद्योगिक थाना क्षेत्र के अमोना में रहने वाले सूरज पिता जगन्नाथ नायक (22) का 2 लाख 50 हजार रुपए संपति कर बकाया था।

आरोप है कि तत्कालीन निगम कर्मचारी विजय ने संपत्तिकर का 1 लाख 20 हजार रु. में सेटलमेंट करवाने का वादा किया था। 2 साल पहले सुरेश ने निगमकर्मी विजय को 1 लाख 20 हजार रुपए संपति कर भरने के लिए दिए थे लेकिन विजय ने यह रुपए जमा नहीं किए। जब सुरेश नायक ने रुपए वापस लौटाने को कहा तो विजय आनाकानी करने लगा।

मामले को लेकर सुरेश ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पर शिकायत कराई थी। इसके साथ ही उसने सीएम हेल्पलाईन में भी शिकायत की थी, लेकिन इस केस में उसकी सुनवाई नहीं हुई। आखिर थक-हारकर उसने सुसाइड करने का मन बना लिया। इसके चलते बुधवार को सूरज ने एसिड पी लिया।

परिजन बोले- थाने में नहीं हुई सुनवाई

बसंता बाई ने बताया कि विजय चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाने मैं थाने पर गई थी। पहले 2 बार 10-10 हजार रुपए विजय ने दिए, उसके बाद वह रुपए लौटाने में आनाकानी करने लगा। जबकि विजय ने 6 माह में रुपए देने का करार किया था। थाने में हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस वाले कहते थे कल आना…,परसो आना।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि जहर खाने से मौत के मामले में इंदौर में मर्ग कायम हुआ है। मर्ग डायरी प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे है। मृतक के परिजनों के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक सूरज पिता जगन्नाथ नायक (22) ने बुधवार को एसिड पीकर सुसाइड कर लिया। वह निगमकर्मी विजय चौहान के रुपए नहीं लौटाने से प्रताड़ित था।

मृतक सूरज पिता जगन्नाथ नायक (22) ने बुधवार को एसिड पीकर सुसाइड कर लिया। वह निगमकर्मी विजय चौहान के रुपए नहीं लौटाने से प्रताड़ित था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *