Tue. Sep 1st, 2026

[ad_1]

छिंदवाड़ा35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छिंदवाड़ा के पातालेश्वर में मोबाइल चार्ज कर फंसाने के दौरान एक युवक को करंट लग गया जिससे उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दरअसल जानकारी के मुताबिक पातालेश्वर मुक्तिधाम के पास सतीश साहू का मकान उनके खेत में बना हुआ है जहां पर उनका नौकर नंदू यादव अपने परिवार के साथ रहता है। आज नंदू यादव का साला फोकट नगर निवासी मनोज यादव रिश्तेदारी में आया था।

इस दौरान है आज जब यहां लगे बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्ज करने के लिए प्लग फसाने लगा तो अचानक उसमें करंट आ गया, और करंट से झुलस गया। तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल उपचार के लिए ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कच्चे मकान में नमी के कारण फैला करंट

आशंका जताई जा रही है कि मकान में हादसा हुआ वह कच्चा है ऐसे में बारिश के कारण आई नमी के चलते करंट फैल गया था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *