Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

रीवा19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दो दिवसीय राष्ट्रीय दिव्यांग शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया है। यहां अधरजिया महापरिषद और सशक्त दिव्यांग संस्थान द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. राघवेन्द्र सिंह तिवारी की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 80 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने डाइट सभागार में प्रतियोगिता का समापन किया। राजेन्द्र शुक्ल ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि मुझे छात्र जीवन से स्वर्गीय राघवेन्द्र सिंह तिवारी के सानिध्य का अवसर मिला। वे समाज सेवा और बेबाक शैली में बातचीत के लिए सदैव याद किए जाएंगे। पूरे आत्मविश्वास और विशिष्ट शैली में बड़े प्रभावी ढंग से अपनी बात रखते थे। मुझे उन्होंने कई राजनैतिक गुर सिखाए। राघवेन्द्र सिंह तिवारी ही नहीं अधरजिया सिंह तिवारी परिवार के कई विधायक और नेता राजनैतिक ईमानदारी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

दिव्यांग विशेष गुण वाले व्यक्ति हैं
रीवा में दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होना बहुत सराहनीय कदम है। दिव्यांग विशेष गुण वाले व्यक्ति हैं। इन्हें सही अवसर दिया जाए तो समाज में योगदान सराहनीय होगा। अधरजिया महापरिषद ने दिव्यांगों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करके सराहनीय कार्य किया है। रीवा के ही स्व. यमुना प्रसाद शास्त्री दिव्यांग होते हुए भी दूर दृष्टि रखते थे। उनके प्रयासों और दूर दृष्टि का परिणाम बाणसागर बांध के रूप में विंध्य क्षेत्र को मिला है।

दृष्टि बाधित वर्ग में विजेता प्रखर कुमरावत
रीवा के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रीवा तेजी से बदल रहा है। यहां निर्माण कार्यों के साथ-साथ खेल, आध्यात्म, कला और अन्य क्षेत्रों की गतिविधियां जारी हैं। समारोह में दृष्टि बाधित वर्ग में विजेता प्रखर कुमरावत और उप विजेता मयंक को पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग में विजेता राजस्थान की सुमन और उप विजेता अंजू को सम्मानित किया गया। दृष्टि बाधित वर्ग में राष्ट्रीय खिलाड़ी व विजेता तारा कुमार नापित एवं कनछेदी लाल को पुरस्कृत किया।

ये गणमान्य उपस्थित हुए
समारोह में मेजर मृगेन्द्र सिंह तिवारी, प्राचार्य डाइट श्यामनारायण शर्मा और हर्षवर्धन तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में राकेश सिंह तिवारी ने स्व. राघवेन्द्र सिंह तिवारी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अनिल सिंह तिवारी, जगतपाल सिंह तिवारी, सत्येन्द्र सिंह तिवारी, सतीश सिंह तिवारी, प्रत्यूशील सिंह तिवारी, संजय रवि, विवेक सिंह, मनीष अवस्थी, प्रदीप शुक्ला, उपेन्द्र पाण्डेय और रविकांत चौधरी ने सराहनीय योगदान दिया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *