Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल ने गुरुवार शाम इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में फोटो निर्वाचक नामावली के दूसरे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 से पहले गतिविधियों और नामावली के प्रकाशन को लेकर किए जाने वाले कामों की समीक्षा की।

उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त नवीन दिशा निर्देशों से उपस्थितजनों को अवगत कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी मित्तल ने बीएलओ द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण, भौतिक सत्यापन का काम प्राथमिकता के साथ पूरा करें। सह प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ को प्रशिक्षण देकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में बीएलओ की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बुरहानपुर पल्लवी पुराणिक, अनुविभागीय अधिकारी व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नेपानगर अजमेर सिंह गौड़, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, सहायक प्रोग्रामर उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *