Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ आदरणीय चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों पर कार्रवाई करने को लेकर शहर में रैली निकाली गई और धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गई। यह रैली नगरपालिका और जिला पंचायत के सामने मेला ग्राउंड से शुरू होकर नगरपालिका छत्रसाल चौराहा, जिला अस्पताल, आकाशवाणी तिराहा, आकाशवाणी होते हुए SP आफिस के सामने से कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां करीब 20 मिनट तक कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी कलेक्टर को बुलाने और उन्हें ज्ञापन देने की मांग करते रहे। कोतवाली TI अरविंद दांगी के समझाने के बाद SDM को ज्ञापन देने को राजी हुए।

पुलिस ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाने से रोका…

इस दौरान भीम आर्मी ने लोग आकाशवाणी तिराहे पर खड़े हो गए और जाम लगाने की कोशिश की, जिन्हें सिटी कोतवाली टीआई अरविंद दांगी, सिविल लाइन टीआई कमलेश साहू और ओरछा रोड थाना टीआई अभिषेक चौबे ने रोका।

गौरतलब है कि 28 जून को यूपी के सहारनपुर के देवबंद में अज्ञात हमलावरों ने आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी संस्थापक आदरणीय चंद्रशेखर आज़ाद जी पर जानलेवा हमला किया गया था।

Z प्लस सुरक्षा की मांग…

भीम आर्मी का कहना है कि वे चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इस मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने निवेदन किया है कि उक्त मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत संज्ञान में लें। मामले में दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करें और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करें। दोषियों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाए। साथ ही चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को पुख्ता करते हुए उन्हें स्पेशल जेड सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

यह हैं प्रमुख मांगें…

1. उक्त घटना के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई अमल में लाई जाए।

2. चंद्रशेखर आजाद जी को गृह मंत्रालय से स्पेशल जेड सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

3. उक्त मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाई जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *