Fri. Apr 10th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shajapur
  • Bhim Army Workers Protested In Shajapur, Submitted A Memorandum Raising Slogans Against The Attack On Bhim Army Leader Chandrashekhar Azad

शाजापुर (उज्जैन)19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाजापुर में भीम आर्मी प्रमुख पर जानलेवा हमले का समर्थक कार्यकर्ताओं ने शाजापुर में गुरुवार को विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर धरना दिया। सैकड़ों भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कांतिलाल डोंगलिया, प्रभुलाल मंडोर, मनोहर सिंह कटारिया, सुनील कदम, कैलाश चौरड़िया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कांतिलाल डोंगलिया ने बताया सहारनपुर के देवबंद में त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर अज्ञात कार सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

जिसको लेकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को न्याय दिलाने के लिए व अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने के साथ साथ चंद्रशेखर की सुरक्षा की मांग करते हुए आज कलेक्टर कार्यालय पर तमाम कार्यकर्ता पहुंचे। जहां घटना के विरोध में नारेबाजी की और कहा की यदि चंद्रशेखर आजाद को न्याय नहीं मिलता है तो भीम आर्मी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *