[ad_1]
अशोकनगर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अशोकनगर जिले में गुरुवार की सुबह के समय तेज बारिश हुई। इससे कई जगह सड़कों व गलियों में पानी भर गया तो वहीं कुछ घरों में भी पानी घुस गया। सीजन में यह सबसे तेज बारिश हुई है।
दो घंटे में इतना पानी बरसा की कई स्थानों पर डैम फुल हो गए। वहीं कुछ नाले उफान पर आ जाने की वजह से कुछ रास्ते कई घंटे तक बंद रहे, रपटों पर पानी आने की वजह से कुछ रास्ते काफी देर तक बंद रहे।
शंकर कॉलोनी में भरा पानी
ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी नदियां व नाले उफान पर आ गए तो वहीं शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया। जिसमें शंकर कॉलोनी के हालात सबसे खराब रहे। सुबह 4 बजे से बारिश शुरू हुई 2 घंटे में इतनी बरसात हो गई कि गलियां जलमग्न हो गई। पानी अधिक आ जाने की वजह से कुछ लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया, ऐसे में उनके लिए सामान को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा।
घर में रखा सामान भी भीगा
शंकर कॉलोनी सहित शहर की आस पास की निचली बस्तियों में ज्यादातर बारिश के मौसम में पानी भर जाता है। इन बस्तियों में कच्चे घर भी हैं कच्चे घरों में पानी भर जाने के कारण उनके गिरने का डर रहता है। साथ ही बस्ती के लोगों का सामान भी भीग गया है।
इस बार भी सीजन की सबसे तेज बारिश से यही हालात हुए लगभग एक दर्जन के करीब घरों में पानी भर गया जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
[ad_2]
Source link
