Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में ईद का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। अल सुबह इंदिरा नगर स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समाज ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नमाज अदा की। जिसमे छोटे बच्चे भी शामिल रहे। जिसमे देश में अमन चेन के लिए दुआ मांगी।

गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर मुस्लिम समाज ने ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की। बकरीद कुर्बानी का पर्व है। नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने कुर्बानी दी इस दौरान लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते नजर आए। शहर काजी खलीफुर्रहमान ने बताया कि नमाज के बाद देश में अमन चेन की दुआ की, आज मुस्लिम समाज को कुर्बानी तीन हिस्से कर अपने पड़ोसी का ध्यान रखते हुए हिन्द मुस्लिम नहीं करते हुए सभी में बांटना चाहिए। ईद गाह पर हुई नमाज के बाद एडिशनल एसपी आकाश भूरिया, एडीएम सहित ने अधिकारी मुस्लिम समाज जन को मुबारकबाद देने पहुंचे थे। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे।

इन मस्जिदों में भी हुई नमाज-

शहर की अन्य मस्जिदों में सुबह ही ईद की नमाज अदा की गई। शहर की मस्जिदों में जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, फतेह मस्जिद सारवान मस्जिद, मक्का मस्जिद, नूर.ए.स्माईल, बड़ी मस्जिद, जानसापुरा मस्जिद, हम्मालवाड़ी मस्जिद, शिकारी गली, कोट मोहल्ला, मिर्जावाड़ी, भेरूगढ़, दमदमा, मैगजीन शाह बाबा मस्जिदों पर सुबह से ही समाज जन पहुंच गए थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *