Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Coriander, Tomato Became Four Times Costlier In 15 Days, Prices Of Other Vegetables Also Doubled

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून की दस्तक से पहले ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। आलम यह है कि महज 15 दिन में टमाटर 4 गुना तो हरा धनिया 5 गुना तक थोक में ही महंगा हो गया है। अन्य सब्जियों के दाम भी लगभग दोगुने हो गए हैं। खेरिज में तो सब्जियों के मनमाने दाम आम नागरिकों से वसूले जा रहे हैं। शिंदे की छावनी व सिटी सेंटर जैसे पॉश इलाकों में सब्जियां सबसे अधिक महंगी हैं।

लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मंडी में लगभग सभी सब्जियों के दाम में बीते 10-15 दिन में काफी तेजी आई है। ग्वालियर में टमाटर की इन दिनों आवक बैंगलुरू से हो रही है। बारिश के कारण अन्य राज्यों से आने वाली सब्जियों को समय अधिक लगता है, जिसके कारण ट्रांसपोर्टेशन (भाड़ा) महंगा हो जाता है। ऐसे में आगामी एक महीने तक सब्जियों के दाम में तेजी बने रहने की आशंका है।बारिश के मौसम में हरी सब्जियों के पत्तों में जल्दी दाग पड़ जाते हैंं

सब्जियों के खेरिज कारोबारी सोनू खटीक का कहना है कि मंडी में लगभग सभी सब्जियों की आवक अपेक्षाकृत कम हुई है। बारिश के कारण हरी सब्जियों के पत्ते में दाग जल्दी पड़ जाते हैं। जिसके कारण सब्जियां खराब भी जल्दी होती हैं। ग्वालियर ट्रांपोर्टर एसोशिएसन के अध्यक्ष सुनील महेश्वरी ने बताया कि अन्य राज्यों से सब्जी आने में अपेक्षाकृत समय अधिक लगता है। जिसके कारण भाड़े में भी आंशिक बढ़ोतरी होती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *