[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Auto Driver Was Abducted By Hanging, Kept Roaming For 6 Hours; 9 Thousand Withdrawn From Auto Driver’s ATM
भोपाल39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजधानी में एक लोडिंग पिकअप चालक को कट्टा लाकर अगवा करने का मामला सामने आया है।
राजधानी में एक लोडिंग पिकअप चालक को कट्टा लाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। 4 बदमाशों ने उसे खजूरी सड़क इलाके से अगवा किया और 6 घंटे तक शहर की सड़कों पर घूमते रहे। दो स्थानों पर उसके एटीएम से 6 हजार और 3 हजार रुपए भी निकाले।
इतना ही नहीं, बदमाशों ने गौतम नगर इलाके से एक कुत्ता भी चोरी किया और श्यामला हिल्स इलाके में कट्टा दिखाकर एक युवती से भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इसके बाद बदमाश चालक को छोड़कर फरार हो गए। 2 दिन बाद चालक थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
खजूरी सड़क पुलिस के मुताबिक सीहोर निवासी 24 वर्षीय शुभम मेवाड़ा बोलेरो पिकअप चलाता है। 26 जून की सुबह 5:30 बजे वह दोस्त की शादी में मिला दहेज का सामान लेने खजूरी आया था। शुभम ने पुलिस को बताया कि रास्ते में एक्टिवा सवार और बाइक सवार चार लड़कों ने उसे रोकने की कोशिश की थी। आगे जाकर रास्ते में एक्टिवा सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके उसकी गाड़ी रुकवा ली। एक बदमाश ने चाकू दिखाया और दूसरे ने कट्टा दिखाया । इसके बाद दोनों गाड़ी में बैठ गए।
बदमाश उसको लेकर भोपाल की तरफ आए। उसे करोंद भी लेकर गए। टीटी नगर और पॉलिटेक्निक चौराहा पहुंचे। बदमाशों ने चालक के कार्ड से पॉलिटेक्निक चौराहा और टीटी नगर के एटीएम से 6 हजार और 3 हजार रुपए निकाले। बदमाश और रुपए मांग रहे थे। गौतम नगर से पालतू कुत्ता चोरी कर गाड़ी में रख लिया।
श्यामला हिल्स में एक युवती को कट्टा दिखाकर अश्लील हरकत की। दोपहर करीब 11:30 बजे शुभम को चिरायु अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए। शुभम इतना डर गया था 2 दिन तक घर से नहीं निकला। बुधवार की शाम खजूरी सड़क थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link
