[ad_1]
खंडवा3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इंदौर में बनी 81 फीट की मूर्ति, छैगांवमाखन में स्थापित होगी
खंडवा के छैगांवमाखन स्थित दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी में भगवान बालाजी की 81 फीट की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा मंगलवार को इंदौर से खंडवा पहुंची। बुधवार को इस प्रतिमा को तीन अलग-अलग हिस्सों में ट्रॉले पर रखकर शहर भ्रमण कराया गया। जगह-जगह लोगों ने दिव्य प्रतिमा के दर्शन कर स्वागत किया। मूर्ति को कॉलोनी में स्थापित करने में 3 महीने का समय लगेगा। इसके बाद जल्द इसकी स्थापना की जाएगी। यह यात्रा सुबह 8 बजे आईटीआई से निकली। जो रामेश्वर पुलिया, तीन पुलिया, बड़ाबम, रेल्वे स्टेशन, बांबे बाजार, घंटाघर, निगम तिराहा, सरकारी अस्पताल, पड़ावा होते हुए इंदौर नाका से छैगांवमाखन पहुंची। 25 स्थानों पर बालाजी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इसमें महिलाएं केसरिया व लाल साड़ी, वहीं पुरुष सफेद कुर्ता पायजामा, भगवा व पीला कुर्ता पहनकर शामिल हुए। संतगण बग्घी में सवार हुए।

[ad_2]
Source link
