Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

रायपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ में ढाई साल के लिए सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद से टीएस बाबा और उनके खेमे के विधायकों में नाराजगी थी। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ में ढाई साल के लिए सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद से टीएस बाबा और उनके खेमे के विधायकों में नाराजगी थी।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम होंगे। बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बुधवार को दिल्ली में दिनभर चली कांग्रेस की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, हैं तैयार हम। महाराजा साहब को बधाई। कांग्रेस के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ये नाराज खेमे को खुश करने की कोशिश है।

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी करके सिंहदेव की नियुक्ति की जानकारी दी।

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी करके सिंहदेव की नियुक्ति की जानकारी दी।

सरगुजा से निकलकर प्रदेश की सेवा का अवसर मिला…
टीएस सिंहदेव ने दैनिक भास्कर से कहा है कि, आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। सरगुजा से निकलकर छत्तीसगढ़ की सेवा करने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सबको साथ लेकर, बेहतर तालमेल के साथ पूरी मजबूती से काम करेंगे। पार्टी से जो भी जवाबदारी मिलेगी उसे निभाते रहेंगे।

पिछले साल छोड़ा था पंचायत मंत्रालय
टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। ऐसा दावा किया जाता है कि सरकार गठन के वक्त ये तय हुआ था कि पहले ढाई साल बघेल और फिर ढाई साल सिंहदेव सीएम होंगे। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं।

इससे नाराज सिंह देव ने 16 अगस्त 2022 को पंचायत एवं ग्रामीण मंत्रालय छोड़ दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चार पन्नों का लंबा पत्र लिखकर मंत्रालय छोड़ा था।

मंत्रालय छोड़ने का कारण उन्होंने इसका प्रदेश के आवासविहीन लोगों को आवास नहीं मिलना और जनघोषणा पत्र में किए गए वादों का पूरा नहीं होना बताया था। हालांकि, वे स्वास्थ्य और वाणिज्यिकर मंत्री बने रहे।

टीएस सिंहदेव कांग्रेस सरकार के आधार स्तंभों में से एक हैं। 17 दिसम्बर 2018 को उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्री पद की शपथ ली थी।

उस दौरान मुख्यमंत्री ने केवल दो मंत्री सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के साथ कैबिनेट का गठन करके सरकार की औपचारिक शुरुआत की थी।

भूपेश बघेल ने ट्वीट करके सिंहदेव को नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई।

भूपेश बघेल ने ट्वीट करके सिंहदेव को नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई।

पहले जानते हैं 2018 में कांग्रेस की जीत के बाद क्या हुआ…

पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जब कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्यवेक्षक बनकर राज्‍य का दौरा किया तो विधायकों में सबसे ज्‍यादा समर्थन टीएस सिंह देव को मिला था। बताया जाता है कि 67 विधायकों में से 44 विधायकों ने टीएस सिंहदेव का समर्थन किया।

इसके बाद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के चार संभावित उम्मीदवारों- टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत से अपने आवास पर मुलाकात की। आलाकमान ने भूपेश बघेल का नाम तय किया।

नाराज खेमे को भी खुश करने के लिए तभी से यह चर्चा जोरों पर थी कि ढाई साल बाद सिंहदेव को मौका दिया जाएगा, मगर अब तक ये सिर्फ चर्चा ही थी।

कई बार इस बात को लेकर काफी चर्चा हो चुकी थी। खुद सिंहदेव आलाकमान के साथ बैठक कर चुके थे। बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए थे। माना जा रहा था कि बैठक के बाद कुछ बड़ा फैसला हो सकता है। लेकिन हुआ कुछ नहीं था। भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री बने रहे।

2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद भूपेष बघेल और टीएस सिंहदेव राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे।

2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद भूपेष बघेल और टीएस सिंहदेव राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे।

खुलकर सामने आई थी नाराजगी
ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर टीएस सिंहदेव ने खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था- मुझे उम्मीद थी कि ढाई साल पूरा होने पर सीएम बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं है।

उन्होंने कहा था- अब तक जितने चुनाव हुए हैं, चाहे वो 2008 का रहा हो, 2013 या 2018 का, हर बार चुनाव में पूरे मन से खड़ा होता था। हमेशा मन में रहता था कि हां चुनाव लड़ना है, लेकिन इस बार सही में चुनाव लड़ने का उस तरह से मन नहीं है, जैसा कि पहले रहता था।

अब जानिए कौन हैं सिंहदेव

  • सिंहदेव का जन्म 31 अक्टूबर 1952 को इलाहाबाद में सरगुजा के शाही परिवार में हुआ था।
  • पिता एमएस सिंहदेव, एक आईएएस अधिकारी, तत्कालीन मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
  • मां देवेन्द्र कुमारी मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।
  • हाईस्कूल की पढ़ाई सिंधिया स्कूल, ग्वालियर से की।
  • दिल्ली के हिंदू कॉलेज से इतिहास में स्नातक की उपाधि ली।
  • भोपाल के हमीदिया कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

सिंहदेव का राजनीतिक करियर

  • सिंहदेव का राजनीतिक करियर अंबिकापुर नगर परिषद से शुरू हुआ, वे 1983-88 और 1995-99 में यहां के अध्यक्ष रहे।
  • 2008 में सरगुजा से विधायक चुने गए, फिर 2013 और 2018 में भी जीतकर विधायक बने।
  • 2013 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक दल के नेता बने थे।
  • 2018 में स्वास्थ्य, वाणिज्यकर और पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री बने।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंज के साथ दी बधाई

अंबिकापुर में अपने भतीजे आदितेश्वर शरण सिंहदेव के साथ टीएस सिंहदेव।

अंबिकापुर में अपने भतीजे आदितेश्वर शरण सिंहदेव के साथ टीएस सिंहदेव।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले, ये अधिकार कांग्रेस को नहीं है…

सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि डिप्टी सीएम बनाने का अधिकार कांग्रेस पार्टी को नहीं है। यह अधिकार मुख्यमंत्री और राज्यपाल का है। जिसे ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा था उसे 4 महीने के लिए उप मुख्यमंत्री बनाया जाना टीएस सिंहदेव का अपमान है। कांग्रेस ने अपने अंतर्कलह को मिटाने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार, नशे, अराजकता का गढ़ बना दिया है।

अंबिकापुर में अपने भतीजे आदितेश्वर शरण सिंहदेव के साथ टीएस सिंहदेव।

अंबिकापुर में अपने भतीजे आदितेश्वर शरण सिंहदेव के साथ टीएस सिंहदेव।

टीएस के भतीजे आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने क्या कुछ कहा, जानिए…

आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने कहा, उन्हें ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया, बुधवार सुबह 11 बजे के करीब टीएस बाबा जब पार्टी की बैठक में जा रहे थे तब उनसे बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने कोई निर्णय होने के संकेत दिए थे। बाद में मीटिंग के दौरान भी जब उनकी दिल्ली में मौजूद कुछ लोगों से बात हुई तो तय हो गया कि टीएस बाबा को कोई बड़ी जिम्मदारी मिलने वाली है।

आदितेश्वर ने बताया, टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से पूरे सरगुजा में खुशी की लहर है। प्रदेश में उनके समर्थक भी खुश हैं कि अब वे ज्यादा प्रभावी तरीके से जनता की समस्याओं को हल कर सकेंगे। टीएस बाबा को जब भी कोई जिम्मेदारी मिली है उन्होंने पूरी ईमानदारी से उसे निभाया है। इस बार भी ऐसा ही होगा। गुरुवार सुबह दिल्ली से 6 बजे की फ्लाइट से रवाना होकर 8:30 बजे टीएस सिंहदेव रायपुर पहुंचेंगे।

अंबिकापुर में सिंहदेव के निवास पर उनके समर्थकों ने पहुंचकर जश्न मनाया।

अंबिकापुर में सिंहदेव के निवास पर उनके समर्थकों ने पहुंचकर जश्न मनाया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *