Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Commissioner Said Will Give More Speed To The Progress And Development Of Malanpur Industries

भिंडएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मालनपुर में  संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने  बैठक के बाद पौधा रोपण किया। - Dainik Bhaskar

मालनपुर में संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने बैठक के बाद पौधा रोपण किया।

भिण्ड में ग्वालियर-चंबल आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में ’’मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’’, उद्योग से संबंधित समस्याएं एवं औद्योगिक नीति, पर्यावरण के संबंध में बैठक का आयोजन गोदरेज कंज्युमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सभाकक्ष में किया गया।

बैठक में आयुक्त ग्वालियर-चंबल संभाग सिंह ने मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित उद्योगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यहां स्थित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर औद्योगिक क्षेत्र के और बेहतर विकास करने के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। उद्योगों ने बताया कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना प्रदेश सरकार की एक अच्छी योजना है, इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और उद्योगों को स्किल्ड मैनपॉवर। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के सौंदर्यीकरण सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में यहां कुछ विशेष उद्योगों के क्लस्टर स्थापित किए जाने के विषय पर चर्चा हुई, जिससे इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को और तेज गति मिले।

मालनपुर में अफसरों की बैठक।

मालनपुर में अफसरों की बैठक।

आयुक्त ग्वालियर-चंबल दीपक सिंह ने सीआईआई के पदाधिकारियों एवं उद्योगों प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया की प्रशासन द्वारा उद्योगों के सुचारू कार्य हेतु हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं उद्योग मिलकर कार्य कर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति एवं विकास को और अधिक गति प्रदान करेंगे। इसके बाद आयुक्त ग्वालियर-चंबल संभाग श्री सिंह, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पौधारोपण किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *