[ad_1]
अशोकनगर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ईसागढ़ पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की वारदात के लिए आए अंतर राज्य गिरोह के पांच बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरियां करना भी कबूल किया है। चोरों के पांच साथी अभी फरार चल रहे हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान एवं तीन देसी कट्टा व एक तलवार बरामद की है। यह किराए से गाड़ी लेकर चोरी की घटना को अंजाम देने आए हुए थे।
बुधवार की शाम को पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस कक्ष में एसपी अमन सिंह राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दरमियानी रात को ईसागढ़ व कदवाया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र कपड़ा व्यापारी विनोद जैन के यहां चोरी की वारदात देने के लिए कुछ बदमाश आए हुए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
किराए की गाड़ी लाए थे बदमाश
पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि, निबाड़ी से उन्होंने एक गाड़ी किराए से की थी। रास्ते में जब कार चालक को उनके पास हथियार होने की वजह से शक हुआ तो उसने उनसे पूछा तो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। कुछ घंटे तक कार में साथ में रखा। जिसके बाद उसे कदवाया क्षेत्र में छोड़ गए। कार लेकर चोरी की घटना को अंजाम देने आ गए थे। यह चोर यूपी, एमपी सहित हरियाणा के रहने वाले हैं।
दो बड़ी चोरी करना कबूला
17 मई को कदवाया थाना क्षेत्र के महुआन गांव में हुई चोरी एवं विगत दिनों ईसागढ़ थाना क्षेत्र के कुलवार गांव में चोरी की गई थी। इन दोनों की जगहों पर चोरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। यह बात पुलिस पूछताछ में उन्होंने स्वीकारा है। इससे पहले भी इन चोरों के द्वारा जबलपुर, यूपी के झांसी एवं निवाड़ी में चोरी डकैती जैसी घटनाएं की है जिसके अपराधिक रिकॉर्ड हैं। पुलिस आरोपियों से और भी क्षेत्र में हुई चोरियों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके साथियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
[ad_2]
Source link
