[ad_1]
छिंदवाड़ा25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

परासिया नगर के वार्ड क्रमांक आठ में महादेवपुरी कोयला खदान में कार्यरत कर्मचारी आज अपने ही घर में बेसुध मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया तत्काल खदान के साथी कर्मचारियों ने उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताजा रहा है कि मृतक मृतक अपनी पत्नी के साथ किराए के घर में रहता था। जानकारी के मुताबिक राम अवध चौहान वार्ड क्रमांक आठ में सुभाष पार्क के पीछे निवास करता था। उसे 108 से अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक किराए पर घर लेकर रहता था।
उसके परिजनों को उत्तर प्रदेश सूचना दी गई है। शव को अस्पताल में रखा गया है। सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगां। राम अवध यूपी का रहने वाला है। महादेव पुरी कोयला खदान में वह काम करता है। अपनी पत्नी के साथ वह निवास करता था। बच्चे उसके यूपी में निवास करते है।
[ad_2]
Source link
