Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Morena
  • Won Two Gold Medals In The Ongoing Asian Pacific Powerlifting Competition In Hong Kong, Chief Minister Tweeted Congratulations

मुरैना40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरैना के देवरी गांव के 19 वर्षीय युवा कुलदीप दंडोतिया ने हांगकांग में चल रही अंतरराष्ट्रीय एशियन पेसिफिक पावरलिफ्टिंग एंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में दो अलग-अलग श्रेणियों में गोल्ड मेडल जीतकर न केवल मुरैना का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। जिस वक्त उन्हें या गोल्ड मेडल दिया जा रहा था टीवी पर देख रहे देवरी गांव स्थित उनके घर के सदस्यों में अपार खुशी थी। कुलदीप की इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके उनको ढेर सारी बधाई दी है।

बता दें कि जिस समय कुलदीप हांगकांग के लिए रवाना हुए थे उस समय भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनको बधाई देते हुए उम्मीद जताई थी कि वे गोल्ड मेडल लेकर जीते हैं। कुलदीप दंडोतिया ने मुख्यमंत्री की उम्मीद को कायम रखा और एक नहीं बल्कि दो अलग-अलग श्रेणियों में गोल्ड मेडल जीतकर ना केवल नंबर एक का खिताब अपने नाम किया बल्कि पूरे देश का नाम विश्व भर में प्रसिद्ध कर दिया।

दक्षिण अफ्रीका एवं न्यूजीलैंड को हराया

कुलदीप को जिस समय गोल्ड मेडल दिया जा रहा था उस समय दूसरे दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका एवं तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ी खड़े थे। उसी बात उनके गले में गोल्ड मेडल पहनाकर पुणे विजय घोषित किया गया इसके साथ ही भारत का राष्ट्रगान बजने लगा।

साउथ अफ्रीका में एक पायदान चूक गए थे कुलदीप

इस मौके पर कुलदीप ने अपने पिता बैजनाथ दंडोतिया को बताया कि 1 माह पहले दक्षिण अफ्रीका में हुए पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दूसरे पायदान पर आए थे जिसकी वजह से भारत देश का राष्ट्रगान नहीं बज सका था लेकिन इस बार पहले नंबर पर आने पर जब देश का राष्ट्रगान बजा तो कुलदीप का सीना चौड़ा हो गया और उनकी मन की मुराद पूरी हो गई।

3 जुलाई को मुरैना आएंगे कुलदीप

कुलदीप के पिता ब्रजराज दंडोतिया ने बताया कि कुलदीप 3 जुलाई को मुरैना लौटेंगे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। पिता ब्रजराज दंडोतिया ने बताया कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनके बेटे ने पूरे देश का नाम रोशन किया है साथ ही मुरैना का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *