Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

शुजालपुर35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुजालपुर के रेलवे अंडर ब्रिज में जलभराव होने से आज शुजालपुर-पचोर-आष्टा नेशनल हाईवे 752 सी पर पड़ने वाले शुजालपुर मंडी रेलवे गेट पर जाम लग गया। इससे यात्री ट्रेन को रोककर वाहनों को ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना की गई। प्रयागराज से डॉक्टर अंबेडकर नगर जाने वाली यात्री ट्रेन को करीब 7 मिनट तक ट्रैक पर रोककर रेलवे गेट के आसपास से वाहन हटाने के बाद आगे भेजा गया।

शुजालपुर मंडी में रेलवे अंडरब्रिज में थोड़ी बारिश में जलभराव होने से हर वर्ष बारिश के मौसम में कई बार ऐसी ही स्थिति बनती है। अंडरब्रिज से पानी निकालने के लिए लगा नगर पालिका का पंप बंद होने से जलभराव की स्थिति बनी। बुधवार दोपहर 3 बजे रेलवे गेट पर जाम की स्थिति लगने से दोनों और करीब 1 किलोमीटर की वाहनों की कतार लग गई। कई स्कूल बसें, यात्री बस व बड़े वाहन जाम में फंसे रहे।

पुलिस टीम ने हटाए वाहन

इधर यात्री ट्रेन का ग्रीन सिग्नल होने के बाद भी रेलवे गेट को ट्रैक पर वाहनों की कतार के कारण बंद नहीं किया जा सका व यात्री ट्रेन को ट्रैक पर ही रोकना पड़ा। रेलवे पुलिस इस जाम की स्थिति के दौरान सक्रिय नहीं दिखी, लेकिन शुजालपुर मंडी थाना पुलिस के बल ने यहां पहुंचकर रेलवे गेट के आसपास से वाहनों को हटाने में मदद की। तब जाकर कहीं ट्रेन को ट्रैक से गुजारा जा सका। लोगों में जाम के कारण भारी आक्रोश है तथा रेलवे अंडर ब्रिज में जलभराव को खाली कराने के साथ ही ओवरब्रिज निर्माण जल्द करने की मांग लोग कर रहे है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *