Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

शिवपुरी17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी में एक डेढ़ के बच्चे की नाली के पानी में डूबने से मौत हो गई। मामला ग्वालियर बाइपास के भारतीय विद्यालय के सामना का है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे शहर में तेज बारिश हुई। इस बीच नरेंद्र कुशवाह का डेढ़ साल का बेटा कौशल कुशवाह घर से बाहर निकल आया, और खेलते वक्त वह नाली में गिर गया। जिस समय यह घटना घटी उस समय तेज बारिश हो रही थी, इसके चलते सड़क पर कोई उसे देख नहीं पाया। बारिश बंद होने के बाद जब बच्चे की मां ने तलाश तो वह घर में नहीं मिला।

इसके परिवार मासूम को तलाशने घर से बाहर निकला। इसी दौरान मासूम नाली में मिला। आनन-फानन में परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *