Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

छतरपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर में मंगलवार शाम ससुराल पहुंचे एक युवक की रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजन आकाश कुमार ने बताया कि राजेश उर्फ राजा पुत्र लालू अहिरवार निवासी चरखारी खंदिया मोहल्ला मंगलवार शाम छतरपुर के संकट मोचन पहाड़ी पर स्थित अपनी ससुराल आया था। यहां रात के वक्त उसे उल्टियां हुईं, उसे अस्पातल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना ससुराल के लोगों ने उसके परिजनों को दी, जिसके बाद वे छतरपुर पहुंचे। मौत किन कारणों से हुई है, इसका पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से ही कारण पता चल पाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *