[ad_1]
दमोह28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दमोह में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है। बीते तीन दिनों से रुक रुक कर ही सही, लेकिन पूरे जिले में बारिश जारी है। देखा जाए तो जिले में पूरी तरह मानसून सक्रिय हो गया है।
शहर के नदी नाले उफान पर आने की स्थिति में है और खेतों में पानी का भराव होने लगा है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है और मौसम काफी खुशनुमा हो गया है मंगलवार शाम को भी बारिश शुरू हुई और करीब 2 घंटे तक बारिश होती रही।
इस दौरान करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। शहर के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर आधे घंटे की तेज बारिश में ही जलभराव हो जाता है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बारिश होने के कारण शहर में बार-बार बिजली भी गुल हो रही है। मुख्यालय के अलावा जिले भर में भी बारिश हो रही है। जिस तरह से बारिश हो रही है इससे साफ हो गया है कि अब दमोह जिले में भी मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है।
[ad_2]
Source link
