Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivpuri
  • Brother in law Had Invited Her To Mumbai On The Pretext Of Marriage, Had Said About Divorcing Her Sister

शिवपुरी21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी जिले की बैराढ़ थाना पुलिस ने टोरियापुरा गांव से 23 जून से लापता 16 साल की नाबालिग किशोरी को मुंबई के भाईबाडा थाना क्षेत्र से बीती रात बरामद कर लिया है। नाबालिग की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई थी।

जीजा ने साली को मुंबई बुलाया, दिया था शादी का झांसा

जानाकारी के मुताबिक 16 साल की किशोरी को उसी के जीजा ने फोन कर मुंबई बुला लिया था। बताया गया है कि मुंबई के रहने वाले सरोज खान ने नाबालिग किशोरी की चचेरी बहन से कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद नाबालिग से भी सरोज खान मोबाइल पर बात करने लगा था।

मोबाइल पर हुई बातों के दौरान सरोज खान ने नाबालिग को फिल्म सिटी मुंबई की झांकी दिखाकर बहकाबे में ले लिया था। सरोज खान ने नाबालिग से शादी कर उसकी बहन को तलाक देने की बात कही थी। सरोज खान के बहकाबे में आकर नाबालिग किशोरी ट्रेन में सवार होकर मुंबई पहुंच गई थी। बताया गया है कि नाबालिग की बहन से भी सरोज खान ने पहले फोन पर मुलाकात की थी इसके बाद सरोज खान ने नाबालिग की बहन को मुंबई बुला था।

पहले से मिली दो पत्नी, तीसरी बनने से पहले पुलिस को रोका

जानकारी के मुताबिक नाबालिग का सुराग मिलने के बाद बैराढ़ पुलिस मुंबई पहुंच गई थी। जहां पुलिस ने मुंबई के भाईबाडा थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया। बताया गया है कि आरोपी नाबालिग की चचेरी बहन के साथ एक अन्य पत्नी के साथ घर में रह रहा था और नाबालिग के साथ शादी करने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया।

इस दौरान पुलिस की सुचना लगते ही आरोपी सरोज खान फरार हो गया। नाबालिग ने 164 के बयानों में उसके साथ जबजस्ती रेप करने की बात कही है। बैराड़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *