[ad_1]
डिंडौरी9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पिछले दो-तीन दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से बुधवार को खरमेर नदी उफान पर आ गई। सुबह से ही डिंडौरी से मंडला तरफ जा रहे यात्री परेशान हो रहे है। शाहपुर से चौरा मार्ग में भी नदी उफान पर है, धीरे-धीरे नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर करते हुए बारिश पर नजर बनाए हुए है।
खरमेर नदी के दोनों तरफ वाहनों की कतार
बारिश अधिक होने की वजह से सुबह से खरमेर नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसके चलते पुल के दोनों तरफ वाहन जाम में फंसे हुए है। डिंडौरी से मंडला की तरफ जा रहे यात्री परेशान हो रहे है। वहीं शाहपुर से चौरा गांव की तरफ का रास्ता भी नदी में पानी का स्तर बढ़ने की वजह से बंद हो चुका है। वहीं समनापुर विकासखंड के मझगांव रैयत में नदी में नहाते समय संदीप पिता पन्ने सिंह (28) की डूबने से मौत हो गई।
बिजली आपूर्ति भी बाधित, कई गांवों में बत्ती गुल
पिछले दो तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। देर रात से दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई बंद है। विद्युत कंपनी के कर्मचारी भी बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे है, ताकि मेंटेनेंस कर बिजली सप्लाई शुरू की जा सके।
[ad_2]
Source link
