Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

मंडला36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंडला जिले में पिछले 48 घंटों से तेज बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में मंगलवार शाम को घुघरी क्षेत्र में अचानक से हुई तेज बारिश की वजह से दो अलग-अलग गांव में लोग बाढ़ में फंस कर रह गए। जिन्हें प्रशासन, पुलिस बल, पंचायत एवं स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही सुरक्षित निकाल लिया।

फंसे लोगों के लिए रात में चला अभियान

तहसीलदार घुघरी हरिओम ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत खमरिया के बाकलनाला में 7 लोग मछली पकड़ने गए थे। उसी समय अचानक हुई तेज बारिश की वजह से अचानक नाले में बाढ़ आ गई। जिससे ये सभी नाले में फंस कर राह गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। रात का अंधेरा होने के बावजूद रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया। तहसीलदार ने बताया कि रस्सी, टॉर्च, सीढ़ी, बांस की मदद से सभी के द्वारा सम्मिलित प्रयास किया। करीब दो-ढाई घंटे के अभियान के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया।

चुरिया में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने निकाला

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार घुघरी के ही ग्राम पंचायत चुरिया मे 10 लोग अचानक आई बाड़ मे फस गए थे। उन्हें भी स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित निकल लिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *