Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

देवास11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवास में माता टेकरी पर स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार रात को अचानक पहाड़ी का कुछ हिस्सा धंस गया। जिसके कारण हनुमान मंदिर के एक पिलर को क्षति पहुंची है। हालांकि रात्रि का समय होने से वहां पर श्रद्धालु नहीं थे।

सूचना मिलते ही मौके पर सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी व एसडीएम प्रदीप सोनी सहित देवस्थान प्रबंध समिति के लोग पहुंचे और पहाड़ी से पत्थर निकलने वाले भाग को देखा। सांसद सोलंकी ने पहाड़ी का निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ ही पहाड़ी के कुछ ऐसे स्थान है जहां वजनदार निर्माण किया गया है उन्हें हटाने के लिए भी एसडीएम को तुरंत संज्ञान लेने की बात कही।

मामले में सांसद सोलंकी ने कहा कि मैं आगर मालवा दौरे से देवास लौट रहा था तभी मुझे सूचना प्राप्त हुई कि देवास माता टेकरी पर भूस्खलन हुआ है और बड़े पत्थर गिरे हैं जिससे हनुमान मंदिर का एक पिलर टूट गया और हनुमान मंदिर पर जहां पूजा पाठ और आरती करते हैं उस जगह पर पत्थर आ गए है मैं ऊपर गया और निरीक्षण किया।

एसडीएम भी टेकरी पहुंचे उनके साथ फिर मैंने टेकरी का निरीक्षण किया। जो पत्थर गिरे है निश्चित रुप से बड़े पत्थर गिरे है। लेकिन किसी प्रकार की कोई जानमाल की घटना नहीं हुई। भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो इसके लिए कलेक्टर से बात की है।

इधर एसडीएम प्रदीप सोनी ने बताया कि कुछ पत्थर गेप से नीचे आ गए है। रोड पर नहीं आए है मंदिर के पीछे ही है। वहां लगी जाली टूट गई होगी। घबराने की बात नहीं है।

पूर्व में भी हो चुकी है पत्थर धंसने की घटनाएं

माता टेकरी स्थित पहाड़ी पर कुछ वर्ष पहले भी ऐसी पत्थर धंसने की घटनाएं हो चुकी है। जिसके चलते पहाड़ी के चारों और जगह चिन्हित कर ऐसे स्थानों पर पत्थर रोकने के लिए जालियां लगाई गई है। बताया जा रहा है कि बारिश के दिनों में पहाड़ी पर नमी होने से कुछ पत्थर गिरते रहते है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *