[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- 20 Bigha Forest Bought In The Name Of Operatives, Sandeep Has Attacked Oil Shooter In Film Style
इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंदौर की क्राइम ब्रांच ने 70 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स तस्करी मामले में पकड़ाए आरोपियों की निशानदेही पर बीजेपी नेता के बेटे बिलाल को आरोपी बनाया। बिलाल को क्राइम ब्रांच ने दबोच भी लिया। बताया जाता है बिलाल जिस चर्चित ड्रग्स माफिया फिरोज लाला से जुड़ा है। उसकी इंदौर पुलिस को दो साल से तलाश है।
दस हजार का ईनामी होने के बाद भी क्राइम ब्रांच और विजयनगर पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई। एक साल पहले उसने एक थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस फोर्स ने मिलकर उसे दबोचा। करीब छह माह तक (दिसंबर 2022 तक) फिरोज लाला अपने साथियों के साथ जेल में रहा। लेकिन इंदौर पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लगी।
विजयनगर थाने से फरार चर्चित फिरोज लाला पर 10 हजार का इनाम है। ड्रग्स माफिया आंटी और क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े 70 किलो एमडी ड्रग्स के आरोपियों के पकड़ाने के बाद फिरोज लाला का नाम सामने आया। तत्कालीन टीआई तहजीब काजी के परिवार को धमकाने वाले लाला ने निकुम थाना के टीआई पर 2022 जून में हमला कर दिया। इस दौरान उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी और उसे पकड़ लिया। लेकिन इंदौर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। फिलहाल फिरोज लाला जमानत पर जेल से बाहर है।

फिरोज लाला ने सदलखेड़ा में नई हवेली बना ली। इसके ही आसपास का करीब 20 बीघा से ज्यादा जंगल की जमीन को साथियों के नाम से खरीद लिया। बताया जाता है कि हर दिन लाला अपनी गैंग के साथ इस जंगल में शिकार पर निकलता है।
संदीप तेल के शूटर पर फिल्मी स्टाइल में कर चुका है 200 से ज्यादा फायर
इंदौर के चर्चित संदीप तेल हत्याकांड के शूटर देवीलाल और फिरोज लाला आज भले ही कट्टर दुश्मन हों पर एक समय में वे दोनों साथ मिलकर बड़े पैमाने पर डोड़ा चूरा की तस्करी बड़े पैमाने पर करते थे। दोनों की दुश्मनी की वजह भी डोड़ा चूरा की तस्करी ही बनी। दरअसल डोड़ा चूरा भरकर ले जा रही एक गाड़ी पुलिस ने पकड़ ली। यह गाड़ी फिरोज लाला की थी। उसे सूचना मिली कि देवीलाल ने इस मामले में मुखबिरी की है। इस वजह से फिरोज लाला उसे दुश्मन मानने लगा।
पिछले साल देवीलाल अपनी श्रीराम होटल पर बैठा था। तभी फिरोज लाला अपने गुर्गों और शूटर अन्नू कालिया, इशहाक मेंढक और वसीम के साथ यहां पहुंचा था। उसने वहां पहुंचते ही फिल्मी स्टाइल में 200 से ज्यादा फायर किये। इस हमले में देवीलाल खेत के रास्ते जान बचाकर भाग गया था। इस केस में पुलिस ने आपसी झगड़े की कार्रवाई की थी। फिरोज पुलिस की गिरफ़त में आने के एक सप्ताह बाद ही जमानत पर छूट गया। इस के बाद से ही देवीलाल और फिरोज के बीच गैंगवार शुरू हो गई।
शिकार करने के लिए बीस बीघा जंगल खरीदा, स्थानीय पुलिस भी करती है मदद
फिरोज लाला ने सदलखेड़ा में नई हवेली बना ली। इसके ही आसपास का करीब 20 बीघा से ज्यादा जंगल की जमीन को साथियों के नाम से खरीद लिया। बताया जाता है कि हर दिन लाला अपनी गैंग के साथ इस जंगल में शिकार पर निकलता है।
बताया जाता है कि बाहरी इलाके से आने वाली पुलिस या अन्य कोई सर्च टीम के बारे में फिरोज लाला को स्थानीय पुलिस के कुछ लोग जानकारी देते हैं। इसके बाद वह इलाका छोड़ देता है। फिरोज लाला को इंदौर क्राइम ब्रांच ने कई बार पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन टीम के पहुंचने के पहले ही वह भाग निकला।
यहां विस्तार से पढ़ें पूरी खबर
इंदौर के BJP नेता का फरार बेटा 10दिन में गिरफ्तार:70 करोड़ की MD ड्रग्स का मामला; बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई के वक्त उठा था मुद्दा

DCP क्राइम निमिष अग्रवाल के मुताबिक बीजेपी नेता कमाल खान का बेटा बिलाल 70 करोड़ से ज्यादा कीमत की 70 किलो एमडी ड्रग्स मामले फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच उसे दो साल से तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच ने इसे शनिवार को पकड़ लिया।
इंदौर से मुंबई और राजस्थान में एमडी (MDMA यानि मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) ड्रग्स की सप्लाय चेन ऑपरेट करने वाले बीजेपी नेता के बेटे को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। जिस आरोपी को क्राइम ब्रांच और पुलिस का महकमा दो साल से तलाश रहा था वह बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पिटाई कांड के केवल 10 दिनों के भीतर ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
क्राइम ब्रांच का दावा है कि उन्होंने छोटी ग्वाल टोली के एक होटल से मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। लेकिन सूत्रों का दावा है कि बिलाल ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। बहरहाल इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा है कि बिलाल पुत्र कमाल खान दो साल से इंदौर में ही रहकर फरारी काट रहा था। कौन है बिलाल, कैसे आया करोड़ो की ड्रग्स में नाम
[ad_2]
Source link
