Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुलिस ने भी उनकी उम्र को देख समझाइश देने के बाद छोड़ दिया

कलेक्टर की जनसुनवाई में मंगलवार को दंगा पीड़ित एक बुजुर्ग ने तोड़फोड़ कर दी। वह मुआवजा की अर्जी लेकर आए थे। हंगामा बढ़ता देख अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। कोहेफिजा पुलिस ने बुजुर्ग को समझाइश देकर छोड़ दिया। करीब पांच साल पहले भी उन्होंने जनसुनवाई के दौरान इसी तरह का हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की थी। कोहेफिजा टीआई विजय सिसोदिया ने बताया कि 75 साल के छोला निवासी कालूराम साहू मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे।

उन्होंने हाॅल में घुसने के पहले ही धैर्य खो दिया और दरवाजे पर लाठी से प्रहार करने लगे। इससे कांच टूट गए। फौरन ही ऑफिसर बाहर आए तो साहू बहुत गुस्से में थे। यह देख अधिकारियों ने कोहेफिजा पुलिस को बुलाया। पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई। कलेक्टर ऑफिस की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने भी उनकी उम्र को देख समझाइश देने के बाद छोड़ दिया। उनका आरोप था कि दंगे के दौरान उनके कारोबार को नुकसान पहुंचाया गया था। इसकी वजह से वह अब तक मुआवजा पाने के लिए भटक रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पहले भी तीन बार मुआवजा मिल चुका है। कलेक्टर बुधवार को फिर से उनसे बातचीत करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *