Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कंपू थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

ग्वालियर में बगैर जानकारी दिए पार्टनर ने 35 लाख का लोन मंजूर करा लिया। जब इसका पता दोस्त को चला तो उसने बातचीत की और लोन की रकम सरेंडर करने के लिए कहा, इस पर पहले पार्टनर पैसे लौटाने का झांसा देता रहा और बाद में इनकार कर दिया।

घटना कंपू थाना क्षेत्र के माधव डिस्पेंसरी के सामने ललितपुर कॉलोनी की है। घटना का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। जिस पर मंगलवार को पुलिस ने कंपू थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है।

शहर के हनुमान बांध सिकंदर कंपू निवासी संजय कुमार पुत्र भागीरथ प्रसाद व्यवसायी है। वर्ष 2017 में उन्होंने अरविन्द राठौर निवासी बालाजी धाम कॉलोनी गुढ़ा के साथ पार्टनरशिप में यूनिक डेंटल केयर नामक फर्म बनाई है, जिसमें डेंटल मटेरियल की सप्लाई का काम वह करते है। ऑफिस का काम अरविन्द देखता था, जबकि वह संभाग के साथ ही अन्य स्थानों पर ऑर्डर लेने जाता था। वर्ष 2017 से 2021 तक उनका काम काफी अच्छा चला और वर्ष 2022 में जब उसने खातों की जानकारी ली तो पता चला कि अरविन्द ने बगैर उसकी जानकारी में लाए काफी लोन लिया हुआ है। इसके साथ ही फर्म के खाते की राशि अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली है, इस तरह करीब 35 लाख रुपए की चपत वह उसे लगा चुका है।
पहले टाला और अब धमकी दे रहा
शुरूआत में जब हिसाब करने की बात आई तो वह आजकल की कहकर टरकाता रहा। अब जब काफी समय निकल गया तो संजय ने दबाव बनाया तो उसने उल्टा उसे ही धमकाने शुरू कर दिया। धोखे का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव का कहना है कि व्यापारी की शिकायत पर उसके पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *