Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

ग्वालियर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के स्टोन पार्क के पास की घटना

ग्वालियर में एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई है। घटना सात दिन पहले की है, घायल ने मंगलवार को दम तोड़ दिया है। मृतक हरियाणा से पैदल अपने साथी के साथ बागेश्वर धाम की यात्रा पर निकला था। रात में जहरीले सांप ने उसे डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिजन को सूचना दे दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हरियाणा निवासी 21 वर्षीय आंशू तंवर पुत्र वेद प्रकाश पांचाल छात्र है और पार्ट टाइम जॉब करता है। 12 जून को वह अपने दोस्त संदीप अहीर के साथ पैदल-पैदल बागेश्वर धाम जाने के लिए निकला था। बीस जून को वह चलते-चलते पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित स्टोन पार्क स्थित गुरुद्वारे के पास पहुंचा और रात होने पर वहा पर ठहरने का प्लान बनाया। खाना खाने के बाद आंशू व संदीप चबूतरे पर सो गए।
रात बारह बजे काटा
रात करीब 12 बजे अचानक आंशू की चींख निकली और उसने बताया कि उसे किसी ने काट लिया है और तेज जलन हो रही है। जब संदीप ने चारों तरफ देखा तो एक सांप वहां से जाता दिखाई दिया। तुरंत ही वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा और भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव पीएम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर लिया।
पुलिस का कहना
इस मामले में पुरानी छावनी थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग का कहना है कि सांप द्वारा डसने से एक युवक की मौत हुई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *