[ad_1]
खरगोन5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

खरगोन के गोगावां थाना क्षेत्र के कुंडिया फाटे के नजदीक सोमवार देर रात इंदिरा सागर परियोजना की नहर में एक हादसा हो गया। गावसन निवासी मुकेश पिता काशीराम देवले अपनी पत्नी सूरज बाई और 2 बेटियों रिंकू और किरण के सहित बाइक से पीपलगोन से गांव लौट रहा था। नहर के नजदीक अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और मुकेश 2 बेटियों किरण व रिंकू सहित नहर में जा गिरा, जबकि उसकी पत्नी सूरज बाई सड़क किनारे गिर गई।
मुकेश के अनुसार, नहर में गिरने के बाद वह अपनी छोटी बेटी रिंकू को निकाल कर ले आया, लेकिन बड़ी बेटी किरण का कोई पता नहीं चला है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और सर्चिंग शुरु की। घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसके बाद नहर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इक्कठ्ठा हो गई।

घटना देर रात हुई। मुकेश देवले अपनी पत्नी और बेटियों के साथ नहर में गिर गया।
सुबह से जारी है सर्चिंग
थाना प्रभारी आर्य ने बताया कि एचडी अरब की टीमें मंगलवार सुबह से ही सर्चिंग में जुट गई है टीम के सदस्य लगातार नहर में मासूम की तलाश में जुटे हुए हैं। दोपहर करीब 3 बजे तक भी इनके हाथ कुछ नहीं लगा। रोड किनारे बड़ी इस नहर में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है, जिसमें कई लोगों को जान गंवाना पड़ी है।
[ad_2]
Source link
