[ad_1]
मंदसौर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पास शिवना नदी किनारे पिछले एक सप्ताह से मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग ने 23 जून को नदी के बीच एक पिंजरा लगाया है, लेकिन पिछले 5 दिनों से मगरमच्छ पिंजरे के आसपास घूम रहा है, लेकिन पिंजरे में नहीं आ रहा है। सोमवार को भी मगरमच्छ पिंजरे के पास शिकार की तलाश में घंटों तक बैठा रहा, लेकिन पिंजरे में कैद नहीं हुआ।
गौरतलब है कि भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पास शिवना नदी पर बनी छोटे पुल के पास नदी में मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। रिहायशी इलाका और मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने मौके पर एक सूचना बोर्ड़ भी लगाया है। मगरमच्छ के पिंजरे में आने के बाद इसे गांधी सागर चंबल नदी में छोड़ा जाएगा।
मामले में DFO संजय राईखेरे ने बताया कि पुल से काफी लोग निकलते है। शोरगुल होने की वजह से मगरमच्छ पिंजरे में नहीं जा रहा है, लेकिन जब भूखा होगा तो पिंजरे में रखा शिकार खाने जरुर आएगा।

[ad_2]
Source link
