Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

सीहोर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हत्या के एक मामले में पुलिस ने आज अपनी जांच पूरी कर ली है पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि बेटा ही अपने पिता का हत्यारा निकला है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 22 जून को प्रभारी बिलकिसगंज उनि चिन्मय मिश्रा घटना स्थल पहुंचे सूचनाकर्ता जितेन्द्र बारेला व्दारा सूचना दी गई कि में बमुलिया में हालीगीरी करता हूं। मुझे मेरे बड़े पापा के लड़के सखाराम ने फोन करके बताया कि तुम्हारे पिता शांत हो गये है। तो मैं अपने घर आया और आकर देखा तो मेरे पिता गंगाराम बारेला घर के आंगन में पड़े थे। मां ने बताया कि मुझे नहीं मालुम तेरे पिता को किसने मारा है।

जांच के दौरान मृतक की पत्नी बानू बाई भतीजे रंजीत भांजा भीम सिंह ग्राम चौकीदार गेंदाराम से पूछताछ करने पर मृतक की पत्नी रंजीत व भीम सिंह द्वारा बताया गया कि मृतक के भाई दुर सिंह के नाती अनिल की पत्नी को उसके मायके से मेहमान विदा कराने आए थे। तो दुर सिंह द्वारा खाने पीने एंव मनोरंजन के लिये साउण्ड बाक्स रखे गये थे।

गंगाराम गाने पर डांस कर रहा था तो उसके बड़े पुत्र शेर सिंह ने उसे डांस करने से मना किया बताया कि मेहमान लोग आये है आप डांस मत करिये अच्छा नहीं लग रहा है तो मृतक गंगाराम एंव उसके बड़े पुत्र शेरसिंह में हाथापाई हो गई तो मृतक गंगाराम का भतीजा रंजीत सिंह व भांजा भीम सिंह मृतक गंगाराम को समझा बुझाकर उसके घर छोड़ आये थे।

बाद मे शेर सिंह खाना खाकर अपने घर चला गया बाद में उसकी मां घर पहुंची तो पिता पुत्र में डांस करने की बात पर से हाथपाई मारपीट होते देख मां ने पिता पुत्र की लड़ाई का बीच बचाव किया, तो गंगाराम ने अपनी पत्नी को गाल पर काट लिया।

गंगाराम के बेटे शेरसिंह ने फावड़ा उठाकर गंगाराम के सिर पर मारा, फावड़ा उचटकर बानु बाई के सिर पर लगा तो वह जमीन पर गिर गई। शेरसिंह ने पुनः फावड़े से पिता पर वार किया वह जमीन पर गिर गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *