[ad_1]
सीहोर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजधानी भोपाल से रवाना होकर वंदे भारत ट्रेन सीहोर रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां ट्रेन की अगवानी के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा रेलवे विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मंगलवार को रानी कमलापति भोपाल स्टेशन से भारत की स्वदेशी रूप से विकसित सेमी-हाई स्पीड वन्देभारत एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर के लिए शुरू की गई। सीहोर रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम में वंदे भारत ट्रेन की अगवानी की गई और सीहोर रेलवे स्टेशन सहित पूरे प्लेटफार्म को आकर्षक तरीके से सात सज्जा कर सजाया गया। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर का रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि वंदे भारत ट्रेन शुभारंभ के दिन तो सीहोर रेलवे स्टेशन पर रुकी है लेकिन ऑफिस का स्टॉपेज कल से सीहोर में नहीं है हालांकि शहर के अनेक संगठन रेलवे विभाग से ट्रेन के नियमित स्टॉपेज की मांग कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link
