[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ashoknagar
- Ashoknagar 21 year old Youth Died After Falling Into The Well: Had Gone To Pick Berries In The Garden With His Father.
अशोकनगर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पिता के साथ बगीचे में जामुन तोड़ने गए एक 21 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। युवक मानसिक विक्षिप्त था। सुबह के समय जामुन तोड़ने की जिद करने लगा। पिता ने जामुन के नीचे छोड़ दिया और वह बगीचे में घूमने लगे कुछ देर बाद वह नहीं मिला जिसके बारे में जाकर देखा तो चप्पल डाली हुई थी।
जानकारी के अनुसार, हिरियन के पटरा पर रहने वाले 21 वर्षीय कुलदीप पिता संजू प्रजापति की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार की सुबह के समय वह अपने पिता से कहने लगा कि मुझे जामुन तोड़कर लाना है। पिता उसे बगीचे में ले गए और उससे जामुन तोड़ने का कह दिया। युवक के पिता वहीं बगीचे में टहलने लगे। कुछ देर बाद जब वह टहलने के बाद वापस पेड़ के नीचे पहुंचे तो कुलदीप दिखाई नहीं दिया।
उन्होंने आसपास देखा लेकिन कहीं पर उसका पता नहीं चला। फिर वहीं बगीचे की कुंआ में जाकर देखा तो उसकी चप्पल पानी पूरी पर उतरा आ रही थी। तुरंत ही उसने अपने परिजनों को फोन पर बताया और सभी लोग पहुंचे रस्सी के माध्यम से युवक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
[ad_2]
Source link
