[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Wife And Children Had Gone To Maternal House, Thieves Entered By Breaking The Lock Of The Door, Ran Away With Cash And Jewelry
सागर40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फाइल फोटो।
सागर के रहली थाना क्षेत्र के दो सूने मकानों में बदमाशों ने सेंध लगाई। चोर घरों के दरवाजों पर लगे ताले तोड़कर अंदर घुसे और नकद व जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदातें सामने आने पर फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार सराफा व्यापारी जयप्रकाश सोनी निवासी वार्ड नंबर 9 रहली ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह रामराजा ज्वेलर्स दुकान पर काम करते है। पत्नी और बच्चे करीब 15 दिन पहले मायके पन्ना गए हुए हैं। घर पर अकेला हूं। शाम करीब 6 बजे घर की लाइट जलाकर ताला लगाया और दुकान पर चला गया। रात को घर लौटा तो घर में लगा ताला टूटा नीचे पड़ा था। दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा था और सामान फैला पड़ा था। अलमारी में रखी एक जोड़ी चांदी की पायल, बचकनी, पांच अंगूठी चांदी की, एक चूड़ी संतान सातें की और सोने का मंगलसूत्र गायब था। वहीं दो-दो हजार रुपए के 10 नोट नहीं मिले। वारदात सामने आते ही फरियादी ने पुलिस को सूचना दी।
घर से पीछे दो संदिग्ध भागते देखे
इसी प्रकार रहली के वार्ड क्रमांक- 13 निवासी मदन साहू के घर में चोरों ने सेंध लगाई। फरियादी मदन साहू ने पुलिस को बताया कि पत्नी रोशनी साहू और बच्चे दो दिन पहले मायके गढ़ाकोटा गए थे। घर में अकेला था। गाड़ी लेकर बारात में भैंसा गया था। रात करीब 1.30 बजे बारात से लौटकर घर पहुंचा। घर का ताला खोला और देखा तो घर के पीछे तरफ से दो लोग भागते दिखे। घर में सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर रखी अलमारी, पंलग पेटी व दो अन्य पेटियों का लॉक टूटा था। जिनमें रखी पायल, करधोनी, बिछिया का सेट, पीतल कोपर, पीतल गुंड नहीं थे। मामले में पुलिस ने दोनों वारदातों में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
[ad_2]
Source link
