[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- National General Secretary Chugh Will Be Involved In The Great Public Relations Campaign In Mehgaon On 27th
भिंड20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सर्किट हाउस में बीजेपी नेताओं की बैठक।
- भिंड-दतिया लोकसभा के बीजेपी कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा।
भिंड में भारतीय जनता पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिराएगी। महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए मेहगांव में 28 जून को जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासविच तरूण चुघ शामिल होंगे। वे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में भिंड व दतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पंद्रह हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। ये कार्यक्रम कल दोपहर 12:00 कृषि उपज मंडी परिषद मेहगांव में पहुंचेंगे। दोनों जिले में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हे।। दतिया जिले से विधानसभा क्षेत्र भांडेर, दतिया सेवड़ा के सभी कार्यकर्ता एवं आमजन अपने-अपने वाहनों के साथ सुबह 9:00 रवाना होंगे सीधे मेहगांव कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र भिंड मेहगांव लहार गोहद अटेर के कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों के साथ सुबह 10:00 बजे एकत्रित होंगे और 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल मेहगांव में पहुंचेंगे।

मेहगांव के कृषि मंडी प्रांगण में कार्यक्रम की तैयारियां को लेकर जायजा लेते हुए जिले के बीजेपी नेता।
महाजनसंपर्क अभियान के शुभारंभ को लेकर भिण्ड सर्किट हाउस पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं जनसभा के प्रभारी डॉ रमेश दुबे ने समीक्षा की।
[ad_2]
Source link
