Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

उमरिया11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया परिक्षेत्र में चीतल का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। जानकारी लगते ही वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया परिक्षेत्र में सोमवार को तालाब के पास कक्ष क्रमांक 210 में 3 वर्ष के चीतल के शव की जानकारी वन विकास निगम के अधिकारियों को लगी। वन विकास निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। डॉक्टरों की टीम बुलाकर शव पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया। परिक्षेत्र अधिकारी राजेश्वर पयासी ने बताया कि चीतल के शव की सूचना मिली थी। कुत्तों ने उसे खदेड़ा है, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। शव का पीएम करवाकर अंतिम संस्कार किया है।

बारिश के कारण परेशानी

शव के अंतिम संस्कार के समय तेज बारिश के परेशानी का सामना करना पड़ा। पन्नी की छाया बनाकर चीतल का अंतिम संस्कार किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *