[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Shringar In The Form Of Kesari Nandan By Offering Cannabis And Sandalwood Tripund To Lord Mahakal
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के 4 बजे पट खोलने के पश्चात भस्म आरती से पहले बाबा महाकाल जल से अभिषेक कर स्नान कराया गया। मंत्रोउच्चार के साथ दूध दही घी शक्कर रस के पंचामृत से अभिषेक पूजन कर भगवान महाकाल का भांग चन्दन त्रिपुण्ड अर्पित कर केसरी नंदन स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

भांग,चन्दन,सूखे मेवे, सिंदूर और आभूषण मस्तक पर ,सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फलों और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

[ad_2]
Source link
