Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • अब सरकार खुद ऐसे मामलों में कोआर्डिनेशन करके टैग दिलाने का प्रयास करेगी

प्रदेश के दूर दराज के इलाकों के प्रोडक्ट्स को नेशनल-इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए जल्द ही एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एमपीआईडीसी) में जीआई सेल स्थापित किया जाएगा। अब तक ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) पाने के लिए या तो सरकारी विभाग या ट्रेडर एसोसिएशन या व्यक्तिगत स्तर पर पहल होती थी।

अब सरकार खुद ऐसे मामलों में कोआर्डिनेशन करके टैग दिलाने का प्रयास करेगी। इससे प्रदेश के छोटे-बड़े प्रोडक्ट्स को बड़े स्तर पर पहचान मिलेगी और उससे जुड़े लोगों को आर्थिक फायदा होगा। एमपीआईडीसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जीआई मिलने के बाद इन प्रोडक्ट्स का ब्रांड बनाया जाएगा और इनका एक्सपोर्ट करके प्रोड्यूसर्स को फायदा पहुंचाया जाएगा। ऑनलाइन सबमिट होंगे आवेदन : टैग लेने के लिए इस सेल के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। कोई भी विभाग, एसोसिएशन या व्यक्ति डाक्यूमेंट्स के साथ आवेदन कर देगा। जरूरी जांच के बाद सेल इसका औपचारिक आवेदन केंद्र के इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडिया पोर्टल पर कर देगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *