[ad_1]
रतलाम19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- हादसे कम तो मौत भी कम, घायल बढ़े
रतलाम जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने जिले के फोरलेन के ब्लैक स्पॉट सुधारे और ओवर स्पीड के चालान काटे तो हादसों में कमी आई है। इसका असर मौत के आंकड़ों पर भी पड़ा है। मौत पिछले साल से इस साल इन पांच महीनों में कम हुई है। 2022 में जनवरी से मई के बीच 634 हादसों में 104 की मौत हुई वहीं 2023 में 576 हादसों में 81 की मौत हुई। दिसंबर 2022 में ब्लैक स्पॉट सातरुंडा चौराहे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने एमपीआरडीसी के सहयोग से ब्लैक स्पॉट सुधारना शुरू किए।
जिले सभी 11 ब्लैक स्पॉट पर सुधार शुरू किया और रास्ते में भी साइन बोर्ड लगाए। फोरलेन पर तेज गति से चलने वाली गाड़ियों की स्पीड इंटरसेप्टर वाहन से नापी गई और चालानी कार्रवाई भी की गई। इसका नतीजा है यह रहा कि इस साल के शुरुआती पांच महीनों (जनवरी से लेकर मई तक) में हुए हादसे और मौत का आंकड़ा पिछले साल के शुरुआती पांच महीनों से कम रहा है।
यह सब बदलाव के बाद संभव हो पाया। { 2022, जनवरी में 124 हादसों में 17 की मौत और 109 घायल। { 2023, जनवरी में 134 हादसों में 21 की मौत और 173 घायल। { 2022, फरवरी में 119 हादसों में 17 की मौत और 129 घायल। { 2023, फरवरी में 112 हादसों में 14 की मौत और 156 घायल। { 2022, मार्च में 107 हादसों में 19 की मौत और 95 घायल। { 2023, मार्च में 121 हादसों में 11 की मौत और 156 घायल। { 2022, अप्रैल में 128 हादसों में 20 की मौत और 117 घायल।
{ 2023, अप्रैल में 91 हादसों में 16 की मौत और 104 घायल। { 2022, मई में 156 हादसों में 31 की मौत और 143 घायल। { 2023, मई में 118 हादसों में 19 की मौत और 134 घायल। फोरलेन व ब्लैक स्पॉट पर ये सुधार किया {ब्लैक स्पॉट सातरुंडा चौराहा सहित अधिकांश ब्लैक स्पॉट से अतिक्रमण हटाया गया। यहां रूनिजा की ओर बने आईलैंड छोटे किए गए। बीच रास्ते में बसों का रुकना बंद करवाया। { सातरुंडा चौराहे, रत्तागिरी फंटा, इप्का फैक्टरी आदि गांवों के फंटे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर बनाए गए।
{ रास्तेभर किस गति से चलना है इसकी जानकारी देते हुए बोर्ड लगाए गए। { पिछले साल शुरू के 5 महीनों में ओवर स्पीड के 320 चालान बनाए तो इस बार जनवरी से मई तक 600 से ज्यादा चलान बनाए हैं। { मिडियन कट बंद करवाए ताकि डिवाइडर से कोई वाहन नहीं निकल सकें। अभी यह प्रयास और किए जा रहे हैं { अरनियापीथा मंडी क्रॉसिंग पर एक्स्ट्रा लेन बनाएंगे। { भीमाखेड़ी चौराहे पर अंडरपास का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। { जावरा के चौपाटी चौराहे से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
{ आवश्यकतानुसार लेफ्ट टर्न व सर्विस लेन चौड़े किए जाएंगे। व्यवस्था सुधार रहे हैं, अतिक्रमण भी हटवाए हैं ^फोरलेन पर रोज इंटरसेप्टर वाहन खड़ा किया जा रहा है ताकि तय सीमा से ज्यादा स्पीड से चलने वालों की जानकारी मिल सके। तेज गति से चलने वाले वाहनों के चालान बनाए जा रहे हैं।
प्रशासन और एमपीआरडीसी के सहयोग से ब्लैक स्पॉट का अतिक्रमण हटाकर व्यवस्था सुधार रहे हैं। -अनिल कुमार राय, डीएसपी ट्रैफिक ये हैं जिले के ब्लैक स्पॉट, इनमें किया गया सुधार सातरुंडा चौराहा, रत्तागिरी फंटा, इप्का फैक्टरी, बाजेड़ा फंटा, भदवासा फंटा, जावरा चौपाटी चौराहा, भीमाखेड़ी फाटक चौराहा, अरनियापीथा डी, परवलिया डेरा, माननखेड़ा और हसन पालिका फंटा आदि जगह के ब्लैक स्पॉट सुधारे गए हैं। (नोट : दोनों साल (2022 व 2023) के जनवरी से मई तक के आंकड़े ) सन 2022 2023हादसे 634 576मौत 104 81घायल 593 723
[ad_2]
Source link
