Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

नर्मदापुरम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर।

मप्र में दूसरी और तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात 27 जून मंगलवार को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रानी कमलापति से जबलपुर दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन के 6 स्टाॅपेज दिए गए है। खास बात है कि 6 में से 3 स्टाॅपेज नर्मदापुरम जिले में दिए गए है। नर्मदापुरम, इटारसी और पिपरिया को ट्रेन का हॉल्ट मिला है। जबलपुर को इंदौर से जोड़ने के लिए जबलपुर से रानी कमलापति और भोपाल से इंदौर के बीच दो वंदे भारत ट्रेन चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चलने पर यात्री करीब 7 घण्टे में अपनी यात्रा पूरी कर लेगें। वर्तमान में इंदौर से जबलपुर का सफर अन्य ट्रेनों में 10 से 14 घण्टे का समय लगता है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन का नर्मदापुरम, इटारसी, नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *