[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छतरपुर जिले के महाराजपुर में शादी से वापस लौटते समय बारातियों से भरी बस पुर तिराहा के पास पलट गई है।
वंशकार परिवार की बारात लवकुश नगर तहसील के रेखा गांव से पिडपा गई थी। वापस लौटते समय महाराजपुर के पुर तिराहा के पास बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 1 की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर महाराजपुर टीआई संदीप दीक्षित, तहसीलदार दिलीप अमले के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिनमें से एक घायल की मौत हो गई।
रेस्क्यू में पुलिसकर्मी घायल
बस में फंसे हुए यात्रियों को निकालते समय बस के अंदर जाकर घायलों को प्रधान आरक्षक किफयत उल्लाह बेग के हाथ में चोट आई तो वहीं रस्सा टूटने से दीपेंद्र सिंह घायल हो गया, जिसके नाक में चोट आई है।

[ad_2]
Source link
