[ad_1]
बुरहानपुर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के तहत भरवाए जा रहे फॉर्म कचरे के डिब्बे, पोहों की दुकानों पर, समोसा, कचोरी की दुकानों पर उसमें नमकीन और नाश्ता परोसने के काम में आ रहा है। शासन के अलावा कोई भी व्यक्ति या दल, संस्था व्यक्ति की निजी जानकारी उससे नहीं ले सकती। इससे अलग-अलग तरह के क्राइम सामने आ सकते हैं।
यह बात पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने शनिवार शाम प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने इससे पहले भी यही बात भाजपा के एक हितग्राही सम्मेलन में कही थी। यहां उन्होंने वही बात दोहराई और आगे कहा- इसे लेकर पार्टी की ओर से थाने में शिकायत की गई है। हम लीगल तरीके से इसे लेकर काम करना चाहते हैं, क्योंकि इस तरह से डाटा एकत्रित करना गलत है।
उन्होंने कहा- कि कांग्रेस को करप्शन शब्द का उल्लेख करने का अधिकार नहीं है। आजादी के बाद घोटाला शब्द देश के सामने आया। आजादी के बाद से अब तक 250 से अधिक घोटाले हुए, लेकिन भाजपा ने विकास किया। डीबीटी किसी ने लाया तो भारतीय जनता पार्टी ने लाया है, जो सरकार न सेवा करें न विकास करे। ऐसी सरकार किस काम की। उन्होंने कहा- करप्शन कांग्रेस के थॉट में है।
झूठे वादे, झूठे वचन पत्र भरवाए जा रहे
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर वादा कर रही है कि 500 रुपए में रसोई गैस की टंकी देंगे और 1500 रूपए लाडली बहना को देंगे। वह पहले भी ऐसे ही वादे कर चुके हैं। अपनी सरकार के समय कई योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था। पीएम आवास की राशि बंद कर दी थी। हजारों लोगों को इससे नुकसान हुआ था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, महापौर माधुरी पटेल, पूर्व महापौर अनिल भोसले, अतुल पटेल मौजूद थे।
[ad_2]
Source link
