Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

खरगोन23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।

थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने कहा, शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्‍यक्ति सफेद रंग का शर्ट एवं गहरे ग्रे रंग का पेंट पहने एक सफेद प्लास्टिक की थैली में अवैध रुप से गांजा भर कर बेचने के लिए बोरूठ पिपल्या फाटे से कही जाने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया।

एक व्यक्ति दाहिने हाथ में बगल में सफेद रंग की थैली दबाए पैदल बोरुठ पिपल्या फाटे की तरफ आते दिखाई दिया पुलिस टीम ने उसे पकड़ा और उसके कब्जे से 1 किलो 960 ग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी का नाम हैदर पिता श्रीराम (43) निवासी ग्राम पिपल्याखुर्द है। आरोपी से जब्त किए गए गांजे की कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *