Mon. Feb 9th, 2026

राजधानी भोपाल में पर्यावरण परिसर स्थित स्टेट एन्वायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (सिया) के दफ्तर में सोमवार को हंगामा मच गया। सिया दफ्तर का विवाद दुबई में सीएम डॉ. मोहन तक भी पहुंचा।

राजधानी भोपाल में पर्यावरण परिसर स्थित स्टेट एन्वायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (सिया) के दफ्तर में सोमवार को हंगामा मच गया। सिया अध्यक्ष शिवनारायण सिंह चौहान पहुंचे तो दफ्तर पर ताला मिला। उन्होंने खोलने के लिए कहा तो प्रशासनिक अफसर ने मना कर दिया। चौहान लौट गए। उन्होंने पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। कहा-मैंने पर्यावरणीय अनुमतियां जारी करने में भ्रष्टाचार को उजागर किया, इसलिए प्रमुख सचिव नवनीत मोहन कोठारी ने मेरा चैंबर सील करा दिया। उन्होंने सीनियर अफसरों से शिकायत की। बात दुबई में तक पहुंची, तब अपराह्न 3.30 बजे ताला खुला। प्रमुख सचिव कोठारी का कहना है कि ऑफिस में बिजली संबंधी फॉल्ट था, कोई दुर्घटना न हो इसलिए बंद कराया।

दुबई तक पहुंचा मामला

सिया दफ्तर का विवाद दुबई में सीएम डॉ. मोहन(CM Mohan Yadav) तक भी पहुंचा। सूत्र बताते हैं, सीएमओ ने उन्हें विवाद की जानकारी दी। इस पर सीएम ने कहा, विवाद को कानूनी तौर पर खत्म करें, जो गलत है उस पर कार्रवाई होगी। लेकिन पहले दफ्तर का ताला खुलवाएं। इसके बाद सिया कार्यालय में लगा ताला खुलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *