Fri. Feb 13th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • PM Modi Will Do Virtual Bhoomipujan On August 6, Khajuraho Will Become A World Class Station With 260 Crores

भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 अगस्त को अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्वार का पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। देश भर के 506 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट के लिए पीएम मोदी वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। इनमें मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों का भी 982.3 करोड़ रूपए की लागत से भूमिपूजन किया जाएगा। मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों में तीन स्टेशन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आते हैं।

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन होगा खजुराहो, 260 करोड से होगा री-डेपलपमेंट
विश्वप्रसिद्ध खजुराहो कस्बे के रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। 6 अगस्त को होने वाले वर्चुअल भूमिपूजन में अकेले 260 करोड रूपए का बजट खजुराहो रेलवे स्टेशन के लिए रखा गया है। खजुराहो संसदीय क्षेत्र में खजुराहो के साथ ही कटनी जंक्शन, कटनी मुडवारा रेलवे स्टेशन के पुर्नरूद्धार के लिए पीएम भूमिपूजन करेंगे।

इन 34 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट पर खर्च होंगे 982.3 करोड़ रूपए

  1. 260 करोड रुपए की लागत से खजुराहो रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।
  2. बेतूल के आमला स्टेशन का 31.7 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार होगा।
  3. कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट के लिए 30 करोड़ से भूमिपूजन होगा।
  4. होशंगाबाद जिले की इटारसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 29.9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  5. देवास रेलवे स्टेशन पर 29 करोड़ की लागत से रीडिवेलपमेंट होगा।
  6. नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्टेशन पर 29 करोड़ की लागत से पुर्ननिर्माण होगा।
  7. गुना रेलवे स्टेशन पर 28.5 करोड से रीडिवेलपमेंट होगा।
  8. छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पर 25.4 करोड़ से पुर्ननिर्माण होगा।
  9. दमोह रेलवे स्टेशन पर 25 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन किया जाएगा।
  10. बैतूल रेलवे स्टेशन पर 24.9 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा।
  11. ग्वालियर जिले की डबरा रेलवे स्टेशन पर 24 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
  12. कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर 22 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
  13. मंदसौर के शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर 21.6 करोड़ की लागत से पुर्ननिर्माण होगा।
  14. नरसिंहपुर के श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर 21.5 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
  15. सतना की मैहर रेलवे स्टेशन पर 21.4 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  16. विदिशा के गंज बासौदा रेलवे स्टेशन पर 21.3 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  17. भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर 21.2 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  18. खंडवा के नेपानगर रेलवे स्टेशन पर 20.6 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
  19. कटनी जिले के कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर 20.6 करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्य होंगे।
  20. राजगढ़ के ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर 20.3 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  21. शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर 20.1 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  22. नरसिंहपुर की करेली रेलवे स्टेशन पर 20 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  23. गुना के रुठियाई रेलवे स्टेशन पर 19.8 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  24. नर्मदा पुरम के बानापुरा स्टेशन पर 19.1 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  25. जबलपुर के सिहोरा रोड स्टेशन पर 19 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  26. बेतूल के घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर 18.9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  27. उज्जैन जिले के विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन पर 18.9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  28. विदिशा रेलवे स्टेशन पर 18.6 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
  29. होशंगाबाद(नर्मदापुरम्) रेलवे स्टेशन पर 18.4 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  30. हरदा स्टेशन पर 18 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  31. बेतूल के मुलताई रेलवे स्टेशन पर 17.5 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  32. रीवा रेलवे स्टेशन पर 17.5 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
  33. सागर रेलवे स्टेशन पर 17.5 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
  34. छिंदवाड़ा के पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर 16.7 करोड़ रूपए की लागत से री-डेवलपमेंट किया जाएगा।

वीडी शर्मा ने जताया आभार
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट के लिए मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों खासकर खजुराहो स्टेशन के विकास के लिए 260 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने पीएम का आभार जताते हुए कहा– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक नया इतिहास मध्य प्रदेश के अंदर बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 तारीख को अमृत भारत योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री जी का रेल मंत्री का इस बात के लिए धन्यवाद करता हूं कि जो 506 रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने दिए हैं। उनमें मध्यप्रदेश के 27 रेलवे स्टेशन शामिल है और मेरा सौभाग्य है कि मेरी लोकसभा खजुराहो के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने का 6 तारीख को भूमि पूजन होगा।

वीडी शर्मा के क्षेत्र के चार स्टेशनों की बदलेगी सूरत

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा 260 करोड रुपए प्रधानमंत्री जी ने खजुराहो रेलवे स्टेशन के लिए दिया है साथ में ही में रही संसदीय क्षेत्र में कटनी मुड़वारा को 22 करोड रुपए कटनी साउथ को 20.6 करोड रुपए और हमारे मैहर रेलवे स्टेशन को 21.4 करोड रुपए दिए हैं। अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशनों के आधुनिकरण के लिए और खजुराहो को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए 260 करोड रुपए की सौगात जो प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड और मेरे संसदीय क्षेत्र खजुराहो को दी है। उसके लिए-मैं खजुराहो की जनता की ओर से, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से बुंदेलखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का और रेल मंत्री का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

कार्यक्रम में स्थानीय सांसद और विधायकों को बुलावा

रेलवे स्टेशनों के जीर्णोद्धार के लिए 6 अगस्त को होने वाले वर्चुअल भूमिपूजन के कार्यक्रम में स्थानीय सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। सांसद और विधायक इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। इनमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह को गुना के रूठियाई रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। वहीं छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुल नाथ और कांग्रेस विधायक नीलेश उईके को पांर्ढर्ना में होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *