Wed. Feb 11th, 2026

[ad_1]

नीमच26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार शाम को नीमच के भारत माता चौराहा पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल बीते दिनों हरियाणा के मेवात में कावड़ यात्रा पर किए गए हमले के विरोध में और उसके बाद हुए दंगे फसाद के दौरान हुई मौत की घटना से आक्रोशित भजन दल के कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान हाथों में भगवा ध्वज लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। केंद्र सरकार से मांग की है कि इस तरह की तैयारी मानसिकता के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। इसके लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जिहादी आतंकवाद के पुतले का दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान नीमच जिले के विभिन्न स्थानों से आए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *