Wed. Feb 11th, 2026

[ad_1]

सतना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के मेवात में हुए उपद्रव की आंच सतना भी पहुंची तो बजरंगियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में मांस- मछली की बिक्री के खिलाफ भी नाराजगी जताई। हरियाणा के मेवात में धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर किए गए हमले के खिलाफ बजरंगियों का गुस्सा भड़क उठा है।

बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सतना शहर के सिविल लाइन चौराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बजरंगियों ने नारेबाजी के बीच जिहादी मानसिकता के प्रतीक पुतले को खड़ाकर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रख कर टायर भी जलाए और शहर में जगह- जगह खुली मांस-मछली बिक्री की दुकानों के प्रति भी आक्रोश व्यक्त किया।

गौरक्षा प्रमुख सचिन शुक्ला ने बताया कि मेवात में धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जिहादी मानसिकता के लोग हिंदुओं की आस्था और भावनाओं पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। सतना में प्रदर्शन के जरिए हम ऐसे लोगों को आगाह करना चाहते हैं कि हिंदुओं की उदारता का बेजा फायदा न उठाएं। देश के अमन- चैन को क्षति नहीं पहुंचाएं। बीच सड़क हुए इस प्रदर्शन के दौरान शहर का यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि एसडीएम नीरज खरे और सीएसपी महेंद्र सिंह भी भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *