[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Kantilal Said Let’s Talk About Women, Own Wife Is Wandering, VD Sharma’s Counterattack, Wash The Feet Of Such Virtuous Woman And Drink
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

हाल ही में मप्र की इलेक्शन कैम्पेन कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने विवादित बयान दिया है। कांग्रेस विधायक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो में भूरिया पीएम की पत्नी को लेकर टिप्पणी करते देखे जा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी भड़क गई है। मप्र भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बयान की निंदा की है।
अब जानिए भूरिया ने क्या कहा
झाबुआ के राणापुर में 30 जुलाई को आदिवासी सम्मान यात्रा के समापन की तैयारियों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा – महिलाओं के लिए काम करने की बात करते हैं, खुद की घरवाली दुखी होकर भटक रही है। मंच से भूरिया ने पीएम मोदी को भी लेकर भी टिप्पणी की।
ऐसी सात्विक महिला के चरण धोकर पिएं भूरिया
कांतिलाल भूरिया के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस के नेता जिस शब्दावली का उपयोग करते हैं। सारी मर्यादाओं को कांग्रेस के इस प्रकार के नेताओं ने तोड़ दिया है। आपको चरण धोकर पीना चाहिए। ऐसी सात्विक महिला के बारे में आप ऐसी बातें करते हैं। कांग्रेस के नेता जो इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। उनके बारे में लोग क्या जानते हैं किस रूप में आपको पहचानते हैं। दुनियां के अंदर मोदी जी को, भारत के नेतृत्व को मान सम्मान दे रहे हैं। इसका दर्द कांग्रेस के पेट में हो रहा है। ये तो मप्र के ऐसे नेता है जिन्हें मप्र की जनता साइड लाइन कर रही है। उसके बाद इस प्रकार की भाषा बोलते हैं ये दुर्भाग्यजनक है।
[ad_2]
Source link
