Tue. Feb 10th, 2026

[ad_1]

छिंदवाड़ा41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बड़चिचौली में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने कुएं में कूदकर सुसाईड कर लिया, हादसा सुबह का बताया जा रहा है, यहां रहने वाली अंजली सोनेकर पिता भावराव सोनेकर उम्र 40 साल का शव उसके ही खेत में बने कुएं में मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आशीष भीमटे स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने युवती के शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकाला, वहीं पीएम के लिए भेजा है। घटना के बाद उसके परिजन दुख में डूबे हुए है।

परिजनो ने दी जानकारी

बताया जा रहा है कि सुबह अचानक युवती अंजली सोनेकर सुबह घर वालों को नहीं दिखाई दी तो वह उसे ढूढने लगे, बाद में देखा तो उसका शव कुएं में उतरा रहा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवती की शादी हो चुकी है लेकिन वह कुछ समय से अपने ही पिता के यहां रह रही है, बीमारी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *