[ad_1]
ग्वालियर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जयेंद्रगंज रोड, रात 10:30 बजे
देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है, लेकिन ग्वालियर वासी परेशान हैं कि आखिर शहर में बारिश क्यों नहीं हो रही? मौसम विभाग के अनुसार इसका कारण मजबूत सिस्टम का सक्रिय नहीं होना है। इसी के चलते शहर में अच्छी बारिश नहीं हो रही। हालांकि रविवार व सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। जुलाई विदाई की ओर है। लेकिन 16 दिन से शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई।
हालांकि रात 10:30 बजे 5 मिनट हल्की बारिश हुई। शनिवार को दिन में तीखी धूप निकली। इससे लोगों ने उमस का अहसास किया। हालांकि बादल भी छाए लेकिन बिन बरसे ही छंट गए। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री गिरावट के साथ 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरावट के साथ 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक जेपी विश्वकर्मा ने कहा कि अभी कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है। इससे ग्वालियर अंचल में अच्छी बारिश नहीं हो रही। रविवार व सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है।
[ad_2]
Source link
